Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin लीड रोल निभाएगा TV का ये हैंडसम हंक, दर्शकों के सिर से उतारेगा रजत-विराट का भूत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' जल्द ही लीप आने वाला है। ऐसे में रिपोर्ट्स सामने आई है कि मेकर्स टीवी के इस हैंडसम हँक एक्टर को लीड किरदार में पेश करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उस एक्टर का नाम।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: टीवी दुनिया का मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स लाकर मेकर्स टीआरपी बटोरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई समय से शो को दर्शकों द्वारा कुछ अच्छा रीस्पान्स नहीं मिल रहा है। लगातार गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने शो में एक और बार लीप लाने का फैसला किया है। इस बीच खबर आई है कि शो के मेकर्स ने टीवी के इस एक्टर को लीड रोल के लिए अप्रोच किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में के सेट से खबर सामने आई है कि टीवी एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) शो में नजर आ सकते हैं। जी हाँ, लीप के बाद सनम जौहर और वैभवी हंकारे संग धीरज धूपर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि अंकित नारंग भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन सभी खबरों पर औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि मेकर्स अपनी इस नई कहानी से दर्शकों का दिल जीत पाएंगे या नहीं।

End of Feed