Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में जल्द एंट्री लेगी ये बॉलीवुड हसीना, TRP लाकर करेगी मेकर्स की चांदी-चांदी

Bollywood Actress in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' हाल ही में लीप ने दस्तक दी है। इस बीच सेट से उड़ती-उड़ती खबर आ रही है कि शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नजर आने वाली है। हालांकि ये हसीना कौन होगी और क्या किरदार होने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में।

Bollywood Actress in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी दुनिया का धमाकेदार शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ रोज पहले ही शो में तीसरी बार लीप आया है। इस बार मेकर्स ने शो की पूरी स्टार कास्ट बदल दी है। शो 'गुम है किसी के प्यार में' वैभवी हंकारे, सनम जौहर और परम सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। लीप की खबरों के बीच अब एक और खबर सामने आई है कि शो में जल्द एक मशहूर बॉलीवुड हसीना की एंट्री होने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की सी रिपोर्ट में पढ़िए आखिर कौन है वो हसीना।

Bollywood Actress Rekha in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) लीप के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा (Rekha) भी कहानी में नजर आ सकती हैं। शुरुआत से ही रेखा सीरियल से जुड़ी हुई हैं। हमेशा से बॉलीवुड हसीना ने शो के नए किरदारों को दर्शकों से रूबरू कराया है। ऐसे में अब कैमियो के बाद अब रेखा शो से जुड़ सकती हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई वो तो मेकर्स से ही पता चलेगी। खास सूत्र ने यह तक खुलासा किया कि रेखा शो से जुडने के लिए काफी उत्सुक हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और रेखा की तरफ से इन रुमर्स पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

End of Feed