Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अचानक आ रहे लीप के कारण मेकर्स से भिड़ीं भाविका शर्मा, खुद बताई सच्चाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma Breaks Silence On Tiff With Makers: 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की स्टार कास्ट भी बदल जाएगी। इन सबके बीच ये भी खबर आ रही है कि भाविका शर्मा का मेकर्स के साथ विवाद हो गया है।

GHKKPM fame Bhavika On fight With Makers: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो यूं तो टीआरपी में टॉप 5 पर बना हुआ है, लेकिन इसकी टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स ने इसमें लीप लाने का फैसला किया है। लीप के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी नए सिरे से शुरू होगी, साथ ही पूरी स्टार कास्ट भी बदल जाएगी। यहां तक कि भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा को भी शो छोड़ना पड़ रहा है। इन सबके बीच ये भी खबर आ रही है कि भाविका शर्मा की मेकर्स के साथ लड़ाई हो गई है। आग की तरह इस खबर के फैलते ही अब खुद भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने मामले की सच्चाई बताई है।

'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स संग हुआ भाविका शर्मा का विवाद

End of Feed