टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अचानक आ रहे लीप के कारण मेकर्स से भिड़ीं भाविका शर्मा, खुद बताई सच्चाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma Breaks Silence On Tiff With Makers: 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की स्टार कास्ट भी बदल जाएगी। इन सबके बीच ये भी खबर आ रही है कि भाविका शर्मा का मेकर्स के साथ विवाद हो गया है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स संग हुआ भाविका शर्मा का विवाद

GHKKPM fame Bhavika On fight With Makers: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो यूं तो टीआरपी में टॉप 5 पर बना हुआ है, लेकिन इसकी टीआरपी दोगुनी करने के लिए मेकर्स ने इसमें लीप लाने का फैसला किया है। लीप के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी नए सिरे से शुरू होगी, साथ ही पूरी स्टार कास्ट भी बदल जाएगी। यहां तक कि भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा को भी शो छोड़ना पड़ रहा है। इन सबके बीच ये भी खबर आ रही है कि भाविका शर्मा की मेकर्स के साथ लड़ाई हो गई है। आग की तरह इस खबर के फैलते ही अब खुद भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने मामले की सच्चाई बताई है।

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को लेकर खबर आई थी कि मेकर्स के साथ उनका विवाद हो गया है। ये खबर लीप और नई स्टार कास्ट की एंट्री के बाद सामने आई। हालांकि जब गॉसिप टीवी ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की एक्ट्रेस से मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की तो उन्होंने इस खबर को गलत ठहरा दिया। भाविका शर्मा ने मेकर्स संग विवाद की बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "गलत खबर है।"

'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहेंगी भाविका शर्मा?

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह ने पुष्टि कर दी है कि वे शो छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन जब इस सिलसिले में भाविका शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) का कहना है कि मेकर्स ने अभी तक उन्हें लीप की या फिर उनके बाहर जाने की कोई जानकारी नहीं दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article