टीवी मसाला

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: इंटरव्यू में सवालों से धमाल मचा देगी सवि, गुस्से में ईशान देगा चैलेंज

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 1 August Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा कि सवी बोर्ड मेंबर के सवालों का जवाब बहुत उम्दा तरीके से देती है। जिसे देख ईशान गुस्से में उसे बास्केटबाल खेलने के लिए चैलेंज करता है।

Image

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 1 August Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा कि सवी बोर्ड मेंबर के सवालों का जवाब बहुत उम्दा तरीके से देती है। जिसे देख ईशान गुस्से में उसे बास्केटबाल खेलने के लिए चैलेंज करता है।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 1 August Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवि के चलते ईशान भोसले निवास में जमकर हंगामा करता है। वहीं दूसरी तरफ हरिणी की सास सवी को रसोई घर में सोने की जगह देती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या होने वाला है।

सवि को बेज्जत करेगा ईशान

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की शुरुआत में दिखाया जाएगा की इंटरव्यू देने कॉलेज पहुंच जाती है। वह कमरे में आते ही सभी नो नमस्ते कहती है की जिसपर ईशान उसे बेज्जत करने की कोशिश करता है। जीके जवाब में सवी कहती है की 12 बजने में कुछ ही समय बचा है और अगर में गुड मॉर्निंग कहती तो आप मुझे सुनाते। नमस्ते करना तो हमारी संस्कृति है ये खराब नहीं हो सकती। इसी के साथ सवी सभी बोर्ड मेंबर के जवाबों का बखूबी सवाल देती है, जबकि ईशान उसे आड़े -टेड़े जवाब पूछकर मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करते है। आखिर में ईशान सवी को बास्केटबाल खेलने के लिए चैलेंज करता है।

ईशान को टक्कर देगी सवि

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की ईशान सवि को बास्केटबॉल मैच की चुनौती देता है, जिसे वो स्वीकार कर लेती है। इसी दौरान सवी ईशान से गेम के रूल्स पूछती है, जिसपर वो उसका मजाक उडाता है। गेम शुरू होते ही ईशान गोल पर गोल करने लगता है, जिसको देख सवी चौंक जाती है। लेकिन कुछ देर बाद गेम को समझ जाने पर सवि ईशान को कड़ी टक्कर देकर गोल करने लगती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article