Shakti Arora on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap Reports: भाविका शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। वो ही घिसी पिटी कहानी के बाद दर्शकों का प्यार मेकर्स के प्रति गुस्से में बदलता रहा है, ऐसे में टीआरपी भी खराब होते हुए चली गई। इसी कारण कुछ समय पहले खबर आई की मेकर्स ने इससे जुड़े मामले पर बहुत फैसला लिया है, जिसे सुन सभी के होश उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरियल में जल्द ही लीप आने वाला है जिसकी वजह से मेकर्स नई कास्ट लॉन्च कर सकते हैं। अब इन्हीं सब खबरों के बीच सीरियल के लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा का बयान सामने आया है।
शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) लीप आने वाली खबर पर रिएक्शन देते हुए कहा की सच बताऊँ तो मैंने कई आर्टिकल पढे लेकिन मेकर्स की तरफ से कुछ ऐसा सुनने को अब तक नहीं मिला है। मैं ऐसी खबरों पर कमेन्ट नहीं कर सकता जब तक इस पर बात ना हो या सफाई ना मिले। मुझे अब तक बस यही पता है की शो में एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है।
साथ ही उन्होंने बताया की लीप आने पर देखा जाएगा की उन्हे शो से जुड़े रहना है या नहीं। अगर उन्हे कहानी अच्छी लगेगी तो वह जरूर शो से जुड़े रहेंगे। इसी के साथ बात तें चलें की सीरियल की टीआरपी घटने का कारण है कहानी और आईपीएल की वजह से ज्यादा प्रभावित हुई। इन दिनों कहानी में सवी और ईशान के बीच जंग देखने को मिल रही है।
