टीवी मसाला

GHKKPM 9 AUGUST SPOILER: ईशान की बाहों में फूट-फूट रोएगी सवि, देर रात पहुंचेगी भोसले निवास

GHKKPM 9 AUGUST SPOILER: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज धमाल होने वाला है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा की ईशान को देख सवि उसको गले लगा लेगी। इसी के साथ देर रात सवि का एक्सीडेंट हो जाएगा और आंख खुलते ही वो भोसले निवास में होगी।

Image

GHKKPM 9 AUGUST SPOILER: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज धमाल होने वाला है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा की ईशान को देख सवि उसको गले लगा लेगी। इसी के साथ देर रात सवि का एक्सीडेंट हो जाएगा और आंख खुलते ही वो भोसले निवास में होगी।

GHKKPM 9 AUGUST SPOILER: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि दूर्वा और आयुष सवि के साथ बतमीजी करेंगे। इसी दौरान आयुष सवि को जबरदस्ती किस करने के लिए कहेगा। ऐसा ना करने पर आयुष और दूर्वा सवि को क्लासरूम में बंद कर देंगे। घर टाइम से ना पहुंचने पर हरिणी परेशान हो जाएगी और कॉलेज पहुंच जाती है। इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या होने वाला है।

ईशान को गले लगाएगी सवि

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) शुरुआत में दिखाया जाएगा कि ईशान सभी के साथ सवि को पुरे कॉलेज मेउ ढूंढना शुरू करेगा। तभी एक कमरे से सवि के चिल्लाने की आवाज आएगी, ईशान को देख सवि डर में उसे गले लगा लेगी। इसी दौरान ईशान सवि की चोटों पर पट्टी करता है और पूछता है कि ये सब कैसे हुआ। सवि सब सच्चाई बता देती है, जिसे सुन ईशान गुस्सा होने लगता है और उल्टा उसे ही डाटने लगेगा।

सवि पहुंचेगी भोसले निवास

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि ईशान सवि की बातें सुन सोच में पड़ जाएगा, लेकिन तभी हरिणी का फोन आ जाता है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि हरिणी के घर वाले घर से बाहर गए होते हैं और सवि भूखी प्यासी रोड पर भटक रही होती है। तभी घोसले परिवार की बहुओं की गाड़ी सवि को टक्कर मार देती। सवि बेहोश हो जाती है और भोसले परिवार की बहुएं उसे घर ले जाती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article