Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि अश्विनी सई को उसके साथ की गई ना इंसाफी के लिए माफी मांगती है। इसी के साथ अश्विनी सई को विराट के ट्रांसफर के बारे में बताती है, जिसे सुन वो उसे रोकने एयरपोर्ट चली जाती है।
विराट से अपना प्यार का इजहार करेगी सई
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की सई विराट को ढूंढने चव्हाण निवास जाती है। वहां पता चलता है कि विराट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। जैसे ही सई विराट को एयरपोर्ट पर जोर से गले लगा लेती है। सई विराट से कहती है की विराट हम अपनी कहानी को अधूरा नहीं छोड़ सकते हैं। इस बात को सुन विराट और सई अपने प्यार का इजहार कर एक दूसरे को आई लव यू बोल देते हैं। लेकिन सई सभी सीन को सपने में देख रही होती है।सई एयरपोर्ट पर जा रही होती है तभी विराट उसे देख लेता है।
फूंट-फूंट कर आंसू बहाएगी सई
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की सई उषा मौसी से कहती है की मुझे सत्या के लिए बुरा लग रहा है। मैं इतनी स्वार्थी नहीं हो सकती सब सोचेंगे मैंने सत्या का इस्तेमाल अपने काम के लिए किया है। इस बात को सुन उषा मौसी सई से कहती है तुम सत्या को अगर ये बात समझा दोगी तो वो जरूर समझेगा। यही सही समय है सब ठीक करने का इस से पहले विराट तुमसे दूर चला जाए।
सत्या करेगा सई से अपने प्यार का इजहार
आयशा सिंह सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की सई फैसला करती है कि वो सत्या को सारा सच बता देगी। इसी दौरान सत्या उसे अपनी बीमारी का बहाना दे कर हॉस्पिटल बुला लेगा। सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा की सत्या सई को अपने दिल की बात बताता है और इसी दौरान विराट भी वहां आ जाता है।
