टीवी मसाला

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को एक और मौका देंगे बोर्ड मेंबर,अपनी बहनों के किरदार पर कीचड़ उछालेगा विनायक

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 29 July Spoiler: Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा की विनायक अपनी बहनों की बेज्जती करते हुए उन्हें जलील करेगा। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के सभी बोर्ड मेंबर सवी को एडमिशन का दूसरा मौका देंगे।

Image

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 29 July Spoiler: Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा की विनायक अपनी बहनों की बेज्जती करते हुए उन्हें जलील करेगा। वहीं दूसरी तरफ कॉलेज के सभी बोर्ड मेंबर सवी को एडमिशन का दूसरा मौका देंगे।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 29 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि ईशा से बात करने के कारण भोसले परिवार में हंगामा होगा। वहीं दूसरी तरफ सवी ईशान की बहनो को मजा चखाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए की सीरियल में आज नए ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

सवी को मिलेगा दूसरा मौका

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) में शुरुआत में दिखाया जाएगा की यशवंत सवी को कॉलेज में एडमिशन देने के लिए साफ मना कर देगा। ऐसे में सवी सभी को बताती है की वो कैसे अपने परिवार वालों के खिलाफ जा कर और शादी से भागकर यहां आई है। इस बात को सुन जहां एक तर सभी बोर्ड मेंबर सवी को दूसरा मौका देते हैं, वहीं दूसरी तरफ ईशान गुस्से में आग बबूला हो जाता है।

वीनू उठाएगा अपनी बहनो पर उंगली

भाविक शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की विनायक हरिणी को उसके ससुराल छोड़ने जाएगा तभी वो उससे सवी के बारे में पूछ डालेगा। जिस पर हरिणी जवाब देती है की समृद्ध एक नशेड़ी आदमी था, ऐसे में उसने वहां से भाग जाना ही समझा। इसी के साथ वीनू हरिणी के ससुराल में बता देगा की सवी से परिवार ने रिश्ता तोड़ दिया है, साथ ही मेरी बहने एक खोता सिक्का भी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article