Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 28 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि वीनू सवी के खिलाफ बहुत बुरा भला कहेगा। इसी के साथ गुस्स में आग बबूला होकर ईशान सवी का बैग उठाकर बाहर फेंक देगा। वहीं दूसरी तरफ शान्तनु सवी को पहचान जाएगा।
परिवार से लड़ेगा शांतनु
भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) स्टारर सीरियल में दिखाया जाएगा की ईशान शांतनु पर ईशा से आज तक बात करने का इल्जाम लगाए गा। इसे बात को सुन शांतनु कहेगा की ईशा ने इतने सालों से मुझे फोन नहीं किया है, वो तो बस सवी के एडमिशन के लिए मदद मांग रही थी। ईशान सवी को एड्मिशन देने के लिए मना कर देगा। ईशान पर लगाए इलाज्म को लेकर सभी घर वाले शांतनु को खरी खोटी सुनाने लगते हैं।
ईशान की बहनो सुनाएगी सई
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आगे दिखाया जाएगा की सवी कॉलेज में शांतनु से मिलने पहुंचती है, तभी वहां ईशान की बहने आ जाती है। वो सवी को परेशान करती है और कहती है की तुम गवांर हो। जिसे सुन सवी भी उनको मजा चखाती है और उन्हें खरी खोटी सुनाती है। सवी से बदला लेने के लिए ईशान की बहने उसे शांतनु के कैबिन के बजाए बोर्ड रूम में भेज देती हैं।
सवी का मजाक बनेंगे बोर्ड मेंबर
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सवी बोर्ड रूम में चली जाती है, जिसे देख सभी हैरान हो जाते हैं। सवी उसे अपने सभी डाक्यूमेंट्स दे देती है, जिसे देख शांतनु इम्प्रेस हो जाता है। इसे सुन ईशान और काका उसका मजाक बना देते हैं। वहीं दूसरी तरफ सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है की सवी थर्ड ईयर का सवाल हल कर देती है, जिसे देख ईशान हक्का बक्का रह जाता है।
