टीवी मसाला

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 27 July Spoiler: बहन के खिलाफ जहर उगलेगा वीनू, ईशान को चैलेंज करेगी सवि

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 27 July Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा की वीनू सवी के खिलाफ बहुत बुरा भला कहेगा। इसी के साथ गुस्स में आग बबूला होकर ईशान सवी का बैग उठाकर बाहर फेंक देगा।

Image

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 27 July Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा की वीनू सवी के खिलाफ बहुत बुरा भला कहेगा। इसी के साथ गुस्स में आग बबूला होकर ईशान सवी का बैग उठाकर बाहर फेंक देगा।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 27 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि भवानी सवी को फोन पर कहेगी की चव्हाण खंडन चव्हाण खानदान अब तेरे से सारे रिश्ते नाते तोड़ते हैं और तू अब हम सब के लिए मर गई है। वहीं दूसरी तरफ ईशान सवी को अपने कैबिन से निकलते हुए देख लेगा।

सवी के खिलाफ अब्शब्द कहेगा वीनू

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin ) में शुरुआत में दिखाया जाएगा की हरिणी घर छोड़कर जाने के फैसला करती है, तभी काकू अपना ड्रामा शुरू कर देती हैं। वो सभी घरवालों को आस्तीन का सांप कहती है। साथ ही कहेगी सवी इतने महंगे शहर नागपुर में अपना गुजारा कैसा करेगी। जिस पर वीनू कहेगी की वो गहने लेकर भागी है, उसका गुजारा तो चल ही जाएगा। ऐसे में अश्विनी वीनू को फटकार लगाते हुए बोलेगी की वो कोई गहना लेकर नहीं गई है और तुम अपनी बहन के बारे में ऐसा कैसे बोल सकते हो। इस बात को सुन वीनू कहता है ऐसे तो सवी सड़क पर भीख मांगने आ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ शान्तनु सवी को पहचान जाएगा।

सवी को फटकार लगाएगा ईशान

भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सवी ईशान से उसकी हरकत को लेकर माफी मांगेगी। वो शांतनु सर से मिलने के लिए कहेगी, जिसपर ईशान कहेगा की इस कॉलेज में सिफारिश से एडमिशन नहीं मिलता है। इसी दोराम सवी कहेगी की उसे उसकी मैम ने भेजा है, इसे सुन ईशान को याद आ जाएगा की ईशा सवी की मैम है। ऐसे में सवी उसे कहेगी की ईशा मैम ने नहीं भेजा, तभी गुस्से में ईशान उसका बैग उठाकर फेंक देगा। सवी ईशान को चैलेंज करेगी की वो अपनी काबलियत पर एडमिशन लेकर ही रहेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article