Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 25 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवी ईशा के घर जाते समय गुंडों के बीच फंस जाती है। वहीं दूसरी तरफ भवानी के साथ समृद्ध और उसके माता=पिता सवी को ढूंढ़ने ईशा के घर जाते हैं, जहां वो तोड़ फोड़ भी करते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए आज सीरियल में क्या होने वाला है।
Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 25 July Spoiler: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा की सवी को ईशान कॉलेज से बाहर निकाल देता है। वहीं दूसरी तरफ ईशा भवानी काकू को पुलिस केस करने की धमकी देती है।
इंस्टीट्यूट पहुंचने में सवी को होगी देर
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाता है की सवी भोसले इंस्टिट्यूट पहुंचे में देरी हो जाएगी। शांतनु सवी का इंतजार करने के बाद वहां से चला जाता है। ऐसे में सवी छुपके से कॉलेज में घुसेगी जहां उसे ईशान देख लेगा। वो सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर सवी को बाहर निकाल देता है और गुस्से में उसे एडमिशन देने में मना कर देता है।
भवानी काकू को फटकार लगाएगी ईशा
भाविका शर्मा (Bhavika Sharma)स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आगे दिखाया जाएगा की भवानी समृद्ध के परिवार संग कॉलेज ईशा की सवी को भागने को लेकर कंप्लेंट करने जाएगा। ऐसे में ईशा काकू को सुनाते हुए कहेगी की समृद्ध एक शराबी और उसका शादीशुदा औरतों के साथ चक्कर चल रहा है। इन सब बातों को सुन भवानी काकू गुस्से में आग बबूला हो कर पुलिस की धमकी दे देती है। लेकिन ईशा करारा जवाब देते हुए कहेगी की मै आप पर ही जबरन शादी के चलते केस कर सकती हूं।
