Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 21 July Spoiler: भवानी काकू की इज्जत का कबाड़ा कर शादी से भागेगी सवी, रीवा को सबक सिखाएगा ईशान

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 21 July Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज दिखाया जाएगा की अश्विनी सवी को शादी से भाग जाने को कहेगी। वहीं दूसरी तरफ ईशान रीवा को सबक सिखाने के लिए मुंबई जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़िए आज सीरियल में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 21 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि रीवा के पिता यशवंत को बताते हैं की रीवा लंदन जा रही है, जिसके कारण साखरपुडा नहीं हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ सवी अश्विनी, निनाद और हरिणी के सामने समिरुद्ध का काले राज का कच्चा-चिठ्ठा खोल कर रख देती है।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 21 July Spoiler: भवानी काकू की इज्जत का कबाड़ा कर शादी से भागेगी सवी, रीवा को सबक सिखाएगा ईशान

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 21 July Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज दिखाया जाएगा की अश्विनी सवी को शादी से भाग जाने को कहेगी। वहीं दूसरी तरफ ईशान रीवा को सबक सिखाने के लिए मुंबई जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़िए आज सीरियल में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं।

शादी से भाग जाएगी सवी

सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी कहती है की उसका मन कह रहा है की वो घर से भाग जाए। ऐसे में हरिणी, निनाद और अश्विनी उसका साथ देंगे। सवी कहेगी की मैं परिवार की बेज्जती नहीं करा सकती, जिसे सुन अश्विनी उससे कहेगी की मैं तुम्हे शादी के बाद तिल-तिल मरते हुए देख नहीं सकती हूं। इसी वजह से तुम ये शादी छोड़कर घर से भाग जाओ। सभी सवी को घर से भागने में मदद करेंगे की तभी वहां विनायक आ जाता है। विनायक का ध्यान भटकाने के लिए निनाद मदद करता है और बात पलट देता है।

End of Feed