Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 15 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि यशवंत ईशान और रीवा को अलग करेगा वहीं दूसरी तरफ विनायक काकू के सामने सवी को खरी खोटी सुनाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़िए सीरियल में आज क्या ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।
अश्विनी को खरी खोटी सुनाएगी भवानी
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी अश्विनी को बताती है की लड़केवालों ने हम सभी से झूठ बोला है की वो शादी के बाद पढ़ने देंगे। वो हम सभी को धोका दे रहे हैं, उन्हें बहु नहीं गाय चाहिए है। भवानी इस बहस बाजी के बीच में सई का नाम लेती है। वो कहेगी की पढ़ाई लिखाई के चक्कर में सई ने कभी परिवार पर ध्यान नहीं दिया, जिसका नतीजा हम सब आज भुगत रहे हैं। इस बात को सुन सवी आग बबूला हो जाती है। इसी दौरान अश्विनी भी सवी की साइड लेगी, जिसे देख काकू धमकी देती है की अगर वो यह शादी तो उसका सब मारा हुआ मुंह देखेंगे।
रीवा-ईशान की शादी कराएगा यशवंत
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में'(Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आगे देखने को मिलेगा की यशवंत रीवा के आई-बाबा को घर बुलाता है। वह सभी से ईशान और रीवा की शादी की बात करेगा। इस बात को सुन सभी घरवाले हक्के-बक्के रह जाते हैं।
