Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 13th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सत्या सई को विराट के पास जाने के लिए कहता है। इस बात को सुन सई सत्या को मना कर देती है। इसी के साथ सई सोचती है की अगर सत्या मुझे जाने के लिए कह रहा है तो मैं इंकार क्यों कर रही हूं। टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी की इस खास रिपोर्ट में जानिए आज के एपिसोड में क्या होने जा रहा है।
सत्या को लेकर जर्मनी जाएगी सई
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा कि बड़े डॉक्टर सई को सत्या के इलाज के लिए जर्मनी लाने के लिए कहता है। इस बात को सुन सई जाने के लिए हां कर देती हैं। इस बात को सुन सभी अधिकारी परिवार खुशी से झूम उठते हैं। इसी के साथ यह बात सई विराट को भी बताती है। जैसे ही सई और सवी के जर्मनी जाने के की बात काकू चोरी छुपे सुन लेती है। भवानी काकू सवी और सई के खिलाफ नई चालें चलने के लिए प्लान बनाती हैं।
सवी के कान भरेगी भवानी काकू
नील भट्ट स्टारर सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि भवानी काकू सवी को स्कूल से साथ चव्हाण निवास ले जाएगी। इसी के साथ भवानी सवी के कान भरते हुए कहती है कि तू जर्मनी जा कर क्या करेगी, तेरे बाबा और वीनू दादा सभी तो यहां है। इन बातों को सुन सवी विराट से जाकर कह देती है कि वो जर्मनी नहीं जाना चाहती है। इसी के साथ विराट सई को सवी का फैसला बताता है, लेकिन तभी दोनों के बीच बहस छीड़ जाती है। विराट सई को गुस्से में कहता है की सवी का बाबा मैं हूं, तुम मेरी इजाजत के बिना मेरी बेटी को कहीं नहीं ले जा सकती हो।
चव्हाण निवास से भागेगी सई
सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि सवी को देर रात अपनी आई की याद आने लगती है। ऐसे में वो हरिणी के पास जा कर कहती है की उसे घर छोड़ आए, लेकिन वो ऐसा करने से मना कर देती है। इस के बाद सवी निनाद के पास जाकर भी कहती है लेकिन वो भी मना कर देते हैं। इसी दौरान सवी खुद सई के पास जाने के लिए अकेले रात में चव्हाण निवास से भाग जाती है।
