Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 12 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि रीवा ईशान को अपने अतीत का सच बताती है। वो कहती है की उसकी बहन तारा चल बसी और वो अब उसी का सपना पूरा करेगी। वहीं दूसरी तरफ सवी चिकनी चमेली गाने पर डांस करती हैं, जिसे देख लड़कवालों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं।
Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 12 July Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल में आज देखने को मिलेगा की सवी के लिए लड़का हां कर देगा और सभी घरवाले दोनों का रिश्ता पक्का कर देंगे। वहीं दूसरी तरफ ईशान रीवा से अपनी आई के बारे में बताता है। इस खास रिपोर्ट में जानिए की सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।
लड़के वालों को खरी खोटी सुनाएगी सवी
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवी के डांस के बाद समर्थ के पिता उस पर गुस्सा होने लगते हैं और उसे बत्तमीज कहते हैं। इसी के जवाब में सवी कहती है की गाय जैसी बीवी लाकर अपना रौब जमाने को आप समझदारी कहते हैं। हमारे घर में आकर अमीरी का रौब झाड़ रहे हैं, शर्म नहीं आती? ऐसे में लड़केवाले सवी का रिश्ता ठुकरा देते हैं, लेकिन समर्थ शादी के लिए हां कर देता है। वह अपने पिता से शादी के लिए जिद करता है , लेकिन उसका पिता उसके सामने फालतू आदतें छोड़नी पड़ेंगी की शर्त रखता है।
ईशान और रीवा लगाएंगे एक दूजे के गले
सीरियल में 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आगे दिखाया जाएगा की ईशान रीवा को अपनी मां ईशा के बारे में बताता है। ऐसे में ईशान रोने लगता है और रीवा उसे संभालने लगती है। दोनों कैंप में नाचते हैं तभी रीवा का पैर पत्थर से टकरा जाता है और वो ईशान की बाहों में गिर जाती है। दोनों ही एक दूसरे को गले भी लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ सवी ईशा मैम को बताती है की काकू ने उसका रिश्ता तय कर दिया है। ऐसे में ईशा सवी से कहती है कि वो अपनी बड़ी आजी से बात करे। इसी के साथ पुलिस का सहारा ले, क्योंकि बालिग लड़की की शादी कराना गुनाह है।
