GHKKPM Spoiler: किसी दूसरे की बेटी को घर उठा लाएगा रजत, सई के असली पिता का पता लगाएगी सवि

Ghum Hai Kisi Ke Pyar mein spoiler: भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और हितेश भारद्वाज (Hitesh Bharadwaj) स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में देखने को मिलेगा की रजत गलती से स्कूल से किसी और बच्ची को घर ले आएगा, जिसे देख सवि को बहुत गुस्सा आएगा। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar mein spoiler: स्टार प्लस के शो "गुम है किसी के प्यार में" को टीआरपी लिस्ट मे टॉप पर लाने के लिए मेकर्स पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और हितेश भारद्वाज (Hitesh Bharadwaj) स्टारर इस शो में इस समय नया मोड़ देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सवि-रजत को सई की कस्टडी मिल गई है वहीं दूसरी तरफ सई को पाने के लिए आशका-अर्श नया प्लान बना रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर देखा गया था अर्श ने रजत को कहा की सई उसका खून है। जिसके बाद रजत पागल हो जाता है और अपने बेटी सई के साथ बुरा बर्ताव करने लगता है। लेकिन बाप-बेटी को एक करने के लिए अब सवि सच्चाई का पता लगा रही है। आइए देखते हैं आज 2 सितंबर को शो में क्या देखने को मिलेगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar mein spoiler

गुम है किसी के प्यार में देखने को मिलेगा की सवि किसी जरूरी काम से स्कूल से बाहर चली जाएगी। वो स्कूल में कॉल करके बताएगी की सवि को छुट्टी के टाइम लेने आएगी। हालांकि बाप का फर्ज अदा करने रजत स्कूल चला जाता है सई को लेने लेकिन वहाँ फोन आर बात करते हुए वो किसी और बच्ची को घर ले आता है। जिसे देख सभी घरवालों के होश उड़ जाते हैं। सवि, रजत से बोलती भी है कि वो इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं।

End of Feed