GHKKPM Upcoming Twist: सवि की जिंदगी बर्बाद करेगा समरुद्ध, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 24, 2023, 12:29 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सवि अपना घर छोड़कर पुणे आ गई है। इस बड़े शहर में आकर उसे अपनी मां और भाई की याद आती है। लेकिन वो खुद को संभालते हुए अपने सपनों की तरफ कदम आगे बढ़ाती हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। सवि अपने घर से भागकर पुणे पहुंच जाती है। ईशा मैम सवि की घर से भागने में मदद करती हैं। वो पहले तो सवि को अपने घर में छिपाती हैं। लेकिन उन्हें लगता है कि यहां सवि सुरक्षित नहीं रहेगी। इसलिए वो सवि को पुणे को भोसले इंस्टीयूट में एडमिशन लेने के लिए कहती हैं। ईशा सवि को एडमिशन की फीस के पैसे देती है और पुण के लिए रवाना कर देती हैं।

सवि जैसे- तैसे भोसले इंस्टीयूट पहुंचती हैं। इंस्टीयूट में उसकी मुलाकात ईशान और उसके पिता से होती है। सवि दोनों को बताती हैं कि ईशा मैम ने उसकी कितनी मदद की है। ईशा का नाम सुनते ही ईशान और उसके पिता सवि को एडमिशन देने से मना कर देते हैं।

End of Feed