GHKKPM Spoiler: ईशान ने रीवा से किया अपने प्यार का इजहार, क्या सवि कर पाएगी अपना सपना पूरा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 2, 2023, 12:37 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में ईशान, सवि और रीवा की कहानी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां काकू सवि को पढ़ने नहीं देना चाहती हैं। वो सवि की शादी करवाना चाहती है। लेकिन सवि इस बात के लिए तैयार नहीं है। क्या काकू से लड़कर सवि कर पाएगी अपना सपना पूरा

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में 20 साल का लीप आ गया है। शो में शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora), भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और सुमित सिंह के साथ कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है। शो में भाविका शर्मा सवि और शक्ति अरोड़ा ईशान का रोल प्ले कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात बड़े मजेदार तरीके से हुई है। एक तरफ जहां सवि अपनी पढ़ाई को जारी रखने की जंग लड़ रही है। दूसरी तरफ ईशान का अपना कॉलेज है जहां पर वो प्रोफेसर है।

End of Feed