टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: अपनी सौतन को बर्बाद करेगी पाखी, विराट नहीं सत्या बनेगा सई का मसीहा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 23, 2023, 12:47 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 23rd February, 2023 full Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो के अपकमिंग एपिसोड में सत्या सई को लीगल केस से निकलने में मदद करेगा। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग को देखकर विराट को होगी जलन।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein full Episode 23rd February, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में सत्या सई और विराट का लव ट्राइगल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में सई विराट को जहां खुद से रहने के सलाह देती है। वहीं, पाखी की साजिश की वजह से सई का लाइसेंस तक कैंसिल हो सकता है। आज के एपिसोड में चौहाण परिवार धूम-धाम से गुड़ी पाड़वा का त्योहार मनाया जाता है। सई अपने कमरे में बेटी के साथ गुड़ी पाड़वा का त्योहार मनाती हैं।

विराट सई और सवि के लिए गजरा लेकर आता है। सवि अपने बाबा से कहती हैं कि मुझे और मां को भी गजरा लगाओ। विराट जैसी ही गजरा लगाने के लिए आगे बढ़ता है। सई मना कर देती है और कहती हैं कि तुम्हें अपनी हद में रहना चाहिए। घर में गुड़ी पाड़वा के जश्नन के बीच पाखी सई के खिलाफ साजिश रचती है।

सत्या करेगा सई की मदद

पाखी ने सई के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि डॉक्टर ललित और सई ने जानबूझकर मेरा यूट्रस निकाल दिया। पाखी ने सई पर मेडिकल नेगलिजेंस का आरोप लगाया है। अगर ये आरोप साबित होता है तो सई का मेडिकल लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा। इधर डॉक्टर सत्या अपने परिवार के साथ गुड़ी पाड़व का त्योहार मनाते हैं। सई का लीगल केस किसी और के पास नहीं डॉक्टर सत्या के पास आता है। विराट सत्या के सामने सई को सही साबित करने की कोशिश करता है। सत्या सई से कहता हैं कि मैं कुछ भी गलत नहीं होने दूंगा।

सई और सत्या के बीच में दोस्त हो गई है और दोनों एक- दूसरे को समझते हैं। सई और सत्या के बीच की बॉन्डिंग को देखकर भवानी देवी उसे तारा मारती हैं। भवानी नहीं चाहती है कि सई विराट को छोड़कर किसी और के साथ मूव ऑन करें।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article