टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: सत्या और सई के रोमांस ने जीता दर्शकों का दिल, Sairat की केमस्ट्री को भूले फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2023, 04:31 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में हर्षद चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। हर्षद शो में डॉक्टर सत्या का रोल प्ले कर रहे हैं। हर्षद ने अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर हर्षद छाए हुए हैं।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में नील भट्ट और आयशा सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। सोशल मीडिया पर सई और विराट की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस दोनों को सैयराट बुलाते हैं। मेकर्स ने शो में ट्विस्ट लाते हुए हर्षद चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री करवाई है। हर्षद ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। शो के दूसरे एपिसोड में सई और हर्षद के बीच में क्यूट नोकझोंक होती है। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।

हर्षद चोपड़ा शो में डॉक्टर सत्या के रोल में दिखाई दे रहे हैं। सई को डॉक्टर सत्या का व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आता है। वो अपने सीनियर से उसकी शिकायत तक कर देती है। लेकिन सत्या सई को गलत साबित करते हुए कहता है कि आपको इंटरनेट के बारे में पता नहीं है। आप इंटरनेट पर मेरा नाम डालकर देखिए। मेरे नंबर और मेरा काम देख लीजिए। सत्या के पास सई का ब्रेसलेट रह जाता है और विराट देख लेता है। विराट इस बात से काफी नाराज होता है। शो में हर्षद के चुलबुलेपन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर छाए हर्षद चोपड़ा

सोशल मीडिया पर हर्षद और आयशा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन फोटो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हर्षद ने तो पूरी लाइमलाइट चुरा ली। दूसरे यूजर ने लिखा, हर्षद के आने से पाखी और विराट तो दिख भी नहीं रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, आज का एपिसोड काफी मजेदार था। अब मेकर्स का क्या प्लान है। एक अन्य यूजर ने लिखा, सई और सत्या की जोड़ी कितनी अच्छी है। शो में सत्या सई की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इस नए ट्विस्ट के आने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड को लेकर काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article