टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Promo: सई को छेड़ने पर सत्या की मां ने लगाई विराट की क्लास, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2023, 02:53 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Promo: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में सत्या की मां की एंट्री हो चुकी हैं। गुड़ी पड़वा की शॉपिंग के लिए सत्या और सई निकलते हैं। बाजार में दोनों की मुलाकात होती है।

Image

GHKKPM (Credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मजेदार ट्रैक चल रहा है। पिछले हफ्ते शो में हर्षद अरोड़ा की एंट्री डॉक्टर सत्या के रूप में हो चुकी है। शो में सत्या और सई की क्यूट नोकझोंक लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। शो में अब सत्या की मां अंबा अधिकारी की भी एंट्री होने वाली है। उनके आने से शो की कहानी में दोगुना ड्रामा होने वाला है। मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में सत्या सई को अपनी मां से मिलाता है। सई को देखते ही वो उसे अपनी बहू बनाने का फैसला कर लेती हैं।

सत्या अपनी मां के साथ गुड़ी पड़वा की शॉपिंग के लिए अपनी मां के साथ आता है जहां उसे सई मिलती है। वो सई से कहता है कि मिसेज जोशी आप भी गुड़ी पड़वा की शॉपिंग के लिए आई हैं। वो अपनी मां अंबा अधिकारी से मिलवाता है। वो सई से पूछती हैं कि तुम्हारी शादी नहीं हुई है। वो इसलिए पूछा क्योंकि तुमने गले में मंगलसूत्र नहीं पहना है। सत्या अपनी मां को रोकते हुए कहता है कि क्या तुम भी सबका इंटरव्यू लेने लगती हो। इसके बाद सई जाने लगती है। सई की दुपट्टा साइकिल की चेन में फंस जाता है और विराट उसे निकालने लगता है। सत्या की मां उसे लफंडर समझकर खरी खोटी सुनाती हैं।

सत्या की मां ने विराट की लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शो का नया प्रोमो काफी मजेदार है। बेचारे विराट को लफंडर कह दिया। दूसरे यूजर ने लिखा, विराट को कमिश्नर की ड्रेस पहननी चाहिए क्योंकि हरकते तो लफंडर वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा, सत्या की मां का एक्शप्रेशन्स कमाल के है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article