Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स जल्द नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। शो में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। पाखी के जाने से विनायक काफी दुखी है। वो इन सबके लिए अपने पिता विराट को जिम्मेदार मानता है। विनायक को पत्रलेखा की चिट्ठी मिलती है जिसमें लिखा होता है कि विराट के दिल में मेरे लिए कोई जगह नहीं है तो मैं उसके दिल में रहकर क्या करूंगी।
ghkkpm spoiler alert (credit pic: instagram)
विनायक विराट से नफरत करने लगता है। विराट को लगता है कि पाखी इस तरह से अपने बेटे के छोड़कर कैसे जा सकती हैं। वो पाखी को ढूंढने के लिए जाता है।अधिकारी निवास में काकू के तमाशा के बाद हंगामा मचा होता है। काकू एक बार फिर अंबा की बेइज्जती करती हैं।
क्या अंबा लेगी काकू से अपनी बइज्जती का बदला
अपनी मां को इस हालत में देखकर सत्या काफी दुखी हो जाता है। सई अंबा और बाकी घरवालों का मूड ठीक करने की कोशिश करती हैं। लेकिन उसकी ये कोशिश नाकमयाब साबित होती है। सवि सई और बाकी घरवालों का मूड ठीक करती हैं।
विनायक परेशान होकर सई को फोन करता है और बताता है कि मम्मी मुझे छोड़कर चली गई। इस बात को जानने के बाद सई हैरान हो जाती है। वो विनायक से मिलने के लिए चौव्हाण निवास पहुंचती है। लेकिन विराट सई को घर में आने से मना कर देता है और कहता है कि तुम वीणू से नहीं मिल सकती हूं। सई को लगता है कि उसकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। उसने ये शादी सिर्फ विनायक के लिए की थी ताकि वो अपने मम्मी - पापा के साथ रहें। वो विनायक से मिलकर उसे समझाना चाहती हैं। क्या सई विनायक के परिवार को जोड़ पाएगी।
