टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: छवन निवास में सई की एंट्री हुई बैन, विराट और सत्या है भाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 5, 2023, 10:37 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: पाखी के जाने से विराट और विनायक के बीच नफरत की दीवार खड़ी हो गई है। विनायक सई को बताता है कि मम्मी घर छोड़कर चली गई है। इस बात को जानने के बाद सत्या और सई हैरान रह जाते हैं। मेकर्स शो में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं।

Image

ghkkpm spoiler alert (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मेकर्स जल्द नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। शो में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। पाखी के जाने से विनायक काफी दुखी है। वो इन सबके लिए अपने पिता विराट को जिम्मेदार मानता है। विनायक को पत्रलेखा की चिट्ठी मिलती है जिसमें लिखा होता है कि विराट के दिल में मेरे लिए कोई जगह नहीं है तो मैं उसके दिल में रहकर क्या करूंगी।

विनायक विराट से नफरत करने लगता है। विराट को लगता है कि पाखी इस तरह से अपने बेटे के छोड़कर कैसे जा सकती हैं। वो पाखी को ढूंढने के लिए जाता है।अधिकारी निवास में काकू के तमाशा के बाद हंगामा मचा होता है। काकू एक बार फिर अंबा की बेइज्जती करती हैं।

क्या अंबा लेगी काकू से अपनी बइज्जती का बदला

अपनी मां को इस हालत में देखकर सत्या काफी दुखी हो जाता है। सई अंबा और बाकी घरवालों का मूड ठीक करने की कोशिश करती हैं। लेकिन उसकी ये कोशिश नाकमयाब साबित होती है। सवि सई और बाकी घरवालों का मूड ठीक करती हैं।

विनायक परेशान होकर सई को फोन करता है और बताता है कि मम्मी मुझे छोड़कर चली गई। इस बात को जानने के बाद सई हैरान हो जाती है। वो विनायक से मिलने के लिए चौव्हाण निवास पहुंचती है। लेकिन विराट सई को घर में आने से मना कर देता है और कहता है कि तुम वीणू से नहीं मिल सकती हूं। सई को लगता है कि उसकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। उसने ये शादी सिर्फ विनायक के लिए की थी ताकि वो अपने मम्मी - पापा के साथ रहें। वो विनायक से मिलकर उसे समझाना चाहती हैं। क्या सई विनायक के परिवार को जोड़ पाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article