Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 28 Janurary 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल ट्रैक चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत पाखी और विनायक से होती है, जो एक्सीडेंट से बाल-बाल बचते हैं। पाखी ड्राइवर को सही से गाड़ी चलाने के लिए कहती है। वो ड्राइवर से पूछती हैं कि गाड़ी ठीक होने में कितना समय लगेगा। वो चाहती हैं कि विनायक अपने नाना- नानी के पास लंदन चला जाए। तभी उसे अनजान शख्स के लेटर के बारे में याद आता है और वो लेटर देखती हैं जिसमें लिखा होता है वीणू ही विनायक है। ये लेटर उसे आनंदी ने लिखा होता है। पाखी विराट से इसके बारे में पूछती है। विराट पाखी को सच बता देता है। आनंदी इस बात से खुश होती है कि विनायक को उसके असली माता- पिता मिल गए हैं।
ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)
पाखी विनायक की सच्चाई जानने के बाद काफी दुखी होती है। उसे लगता है विराट ने जानबूझकर सच्चाई छिपाई क्योंकि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं। पाखी कहती हैं कि वो किसी भी हालत में विनायक को नहीं खो सकती हैं।
सई ने पाखी और विराट के खिलाफ दर्ज की शिकायत
विराट चौहान परिवार को बताता है कि मैं जानता था कि पाखी और सई विनायक को लेकर लड़ाई करेंगी। इसीलिए मैंने दोनों से ये सच्चाई छिपाई थी। विराट कहता है कि मैं पाखी और विनायक को वापस लेकर आऊंगा। सई विराट और पाखी के खिलाफ उसका बच्चा किडनैप करने का केस करती हैं। पहले पुलिसवाले सई की शिकायत नहीं लिखते हैं। बाद में उसके बहुत कहने पर वो शिकायत दर्ज कर लेते हैं। पुलिसवाले विराट से पूछताछ करने के लिए आते हैं। लेकिन वो उसे गिरफ्तार नहीं करते हैं क्योंकि विराट के खिलाफ कोई सबूत नहीं होता है। विराट सई से कहता है कि वो अपने इस फैसले पर पछताएगी और वो उसे कभी माफ नहीं करेगा।
