टीवी मसाला

GHKKPM: सई के सपनों में खोया विराट, काकू उठाएगी पाखी की परवरिश पर सवाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 25, 2023, 03:56 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 25th February, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। विराट चाहता है कि सई और सवि पूरे परिवार के साथ रहें। वहीं, भवानी देवी पाखी को खरी- खोटी सुनाती है। वो कहती है कि तुम किस तरह की मां हो जो अपने बेटे को सबसे दूर करना चाहती हूं।

Image

Ghum Hai kisi ke pyaar mein (Credit Pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 25th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) सई विराट और पाखी की जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई है। आज के एपिसोड की शुरुआत में सई और विराट से होती है जो सवि के साथ चोर- पुलिस खलते हैं। सवि सभी चोरों को पकड़ लेती है। विराट कहता है कि मेरी बेटी बिल्कुल मेरी तरह है। सवि और विराट को साथ खेलते हुए देख विनायक भी बाहर आना चाहता है। लेकिन पाखी उसे मना कर देती हैं।

विनायक अपने कमरे से विराट और सवि को देखता रहता है। खेल-खेल में सवि को चोट लग जाती है और विनायक अपनी बहन की मदद के लिए पहुंचता है। ये देखकर पूरा परिवार विनायक का हौसला बढ़ाता है। सवि भी अपने दादा वीणू को शुक्रिया कहती हैं।

काकू ने पाखी की लगाई क्लास

विनायक को रोकने के लिए भवानी और अश्विनी पाखी को खरी-खोटी सुनाते हैं। भवानी कहती हैं कि तुम्हें सई से कुछ सीखना चाहिए। जो अपने बेटे को ठीक करने के लिए कोशिश कर रही हैं। तुम मां होकर भी उसे कमरे में बंद करने की कोशिश करती हो। विराट भी पाखी से कहता है कि सई विनायक और सवि की मां हैं। इसी के साथ वो एक डॉक्टर भी है। सई की तारीफ सुनकर पाखी दुखी हो जाती है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में सई का एक्सीडेंट होगा। इस एक्सीडेंट की वजह से विराट काफी डर जाता है। वो सई और सवि को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहता है। सई और सवि के सोने के बाद विराट दोनों के कमरे के बाहर सो जाता है। विराट सई और सवि की सुरक्षा करना चाहता है। विराट को इस तरह से सई के कमरे के बाहर सोते हुए देखकर पाखी हैरान रह जाती हैं। उसे समझ नहीं आता है कि विराट को क्या हो गया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article