Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 23rd February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। सई और विराट अपने परिवार की नई शुरुआत कर रहे हैं। विराट हर फैसल में सई का साथ देता है। दोनों को साथ देखकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। विराट सई और सवि के साथ बहुत खुश है। सई घर के बाहर आउट हाउस में सवि के साथ रहने का फैसला करती हैं। सई और सवि विराट के साथ मिलकर घर की सफाई करते हैं। दोनों को साथ में देखकर पाखी को काफी जलन होती है। घर की सफाई करने के बाद विराट सवि और सई के साथ डिनर करता है।
Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)
पाखी इस बात को जानने के बाद चौहान परिवार में ड्रामा करती हैं। पाखी को लगता है कि सई एक बार फिर उसका बेटा और पति छीन लेगी। वो हर हालत में सई को घर से दूर करना चाहती हैं। वो विराट को धमकी देती है कि अपने बेटे के साथ इस घर को छोड़कर चली जाएगी।
सई और सवि के साथ विराट ने बिताया समय
भवानी देवी पाखी को मना करती हैं। भवानी पाखी से वादा करती हैं कि विनायक कहीं नहींं जाएगा। भवानी चाहती है कि विराट अपने परिवार के साथ खुश रहें। उसे पता है कि विराट की खुश सई और बच्चों के साथ है। ये देखना दिलचस्प होगा कि एक छत के नीचे सई और पाखी कैसे रहती हैं।
शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पुलिस स्टेशन जाती है। पाखी और विराट साथ में लंच करते हैं। दूसरी तरफ सई ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर जाती है। सई का एक्सीडेंट हो जाता है। इस एक्सीडेंट के पीछे कौन है। क्या पाखी ने रची सई के मौत की साजिश?
