टीवी मसाला

Anupama: अनुज -अनुपमा में माया की वजह से बढ़ेगी दूरियां, लीला ने मारा काव्या को ताना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2023, 03:34 PM IST

Anupama 23rd February, 2023 Full Episode: अनुपमा में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। एक तरफ जहां वनराज को लगता है कि अनुपमा इस घर के लिए बिल्कुल सही थी। वहीं, अनुपमा अनुज को बहुत मिस करती हैं और उसे कॉल करती हैं। लेकिन अनुज अनुपमा का फोन नहीं उठाता है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 23rd February, 2023 Full Episode: पॉपुलर टीवी शो अनुपमा (Anupama) में आए दिन नया ड्रामा होता रहता है। अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दरार आ रही हैं। इस बात का फायदा सबसे ज्यादा माया को मिल रहा है। माया इस बात से बेहद खुश है कि उसे अनु और अनुज के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत माया के डांस परफॉर्मेंस के साथ होती है। माया अनु के साथ डांस करती हैं। अनुपमा भी तोषू की तबीयत में सुधार होने से खुश होती है और शाह परिवार के साथ एन्जॉय करती हैं। अनुज और अनुपमा दोनों एक- दूसरे के साथ डांस करने का सपना देखते हैं। सपना टूटते ही दोनों दुखी हो जाते हैं।

माया अनुज से पूछती हैं कि उसे उसका डांस परफॉर्मेंस कैसा लगा? वो कहता है कि अच्छा था। माया अनुज से कहती हैं कि वो अनु के साथ थोड़ा और टाइम स्पेंड करना चाहती हैं। माया चाहती हैं कि अनु के साथ अपनी नई यादें बनाएं। इसी के साथ माया कहती हैं कि जब अनु हम में से किसी एक को चुन लेगी तो किसी को जाना होगा। इसीलिए मैं थोड़ा और समय चाहती हूं। अनुज माया की बात मान लेता है। माया को लगता है कि अनुज उसकी सभी बातें मान लेगा।

लीला ने मारा काव्या को ताना

लीला काव्या को ताना मारते हुए कहते है कि तुम कभी भी इस परिवार के लिए सही नहीं थी। काव्या भी लीला को खरी खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि मैंने भी आपके जैसी सास की उम्मीद नहीं की थी। आपका तो काम ही है लोगों में खामियां निकालना है। काव्या और लीला दोनों ही अनुपमा के बारे में बात करती हैं। इधर अनुपमा अनुज को कॉल करती हैं, लेकिन माया अनुज का फोन बंद कर देती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article