टीवी मसाला

GHKKPM: पाखी को मनाने के लिए विराट देगा रोमांटिक सरप्राइज, खतरे में पड़ी सई की जान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2023, 01:45 PM IST

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 23rd February, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में सई और विराट के बीच नजदीकियां बढ़ने वाली है। सई और विराट को साथ देखकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। पाखी विराट को बेटे विनायक के साथ घर छोड़ने की धमकी देती हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein 23rd February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। सई और विराट अपने परिवार की नई शुरुआत कर रहे हैं। विराट हर फैसल में सई का साथ देता है। दोनों को साथ देखकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। विराट सई और सवि के साथ बहुत खुश है। सई घर के बाहर आउट हाउस में सवि के साथ रहने का फैसला करती हैं। सई और सवि विराट के साथ मिलकर घर की सफाई करते हैं। दोनों को साथ में देखकर पाखी को काफी जलन होती है। घर की सफाई करने के बाद विराट सवि और सई के साथ डिनर करता है।

पाखी इस बात को जानने के बाद चौहान परिवार में ड्रामा करती हैं। पाखी को लगता है कि सई एक बार फिर उसका बेटा और पति छीन लेगी। वो हर हालत में सई को घर से दूर करना चाहती हैं। वो विराट को धमकी देती है कि अपने बेटे के साथ इस घर को छोड़कर चली जाएगी।

सई और सवि के साथ विराट ने बिताया समय

भवानी देवी पाखी को मना करती हैं। भवानी पाखी से वादा करती हैं कि विनायक कहीं नहींं जाएगा। भवानी चाहती है कि विराट अपने परिवार के साथ खुश रहें। उसे पता है कि विराट की खुश सई और बच्चों के साथ है। ये देखना दिलचस्प होगा कि एक छत के नीचे सई और पाखी कैसे रहती हैं।

शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पुलिस स्टेशन जाती है। पाखी और विराट साथ में लंच करते हैं। दूसरी तरफ सई ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर जाती है। सई का एक्सीडेंट हो जाता है। इस एक्सीडेंट के पीछे कौन है। क्या पाखी ने रची सई के मौत की साजिश?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article