GHKKPM: सई- सवि को वापस लाने के लिए भवानी रचेगी षड्यंत्र, पाखी के उड़ेंगे होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 20, 2023, 01:04 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20th February, 2023 Full Episode: भवानी देवी चाहती हैं कि सई और सवि चौहान परिवार में आकर रहें। वो सई के खिलाफ षड्यंत्र रचती हैं और अपने प्लान में कामयाब भी हो जाती हैं। वो सई से कहती हैं कि तुम्हें अपने दोनों बच्चों के लिए चौहान परिवार में आकर रहना चाहिए।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में भवानी देवी चाहती है कि हर हालत में सवि और सई चौहान परिवार में वापस आ जाए। वो सई और विराट को एक करना चाहती हैं। भवानी देवी इसके लिए षड्यंत्र रचती है। भवानी सई और सवि के किडनैपिंग का प्लान बनाती हैं। प्लान के मुताबिक गुंडे सई पर अटैक करते हैं। सई गुंडों से अपनी बेटी को बचाती हैं। इसके बाद सई और सवि चौहाण परिवार में एंट्री करने का फैसला करते हैं।

ghum hai kisi ke pyaar mein (35)

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

सई को देखकर भड़क जाएगी पाखी

सई और सवि को देखकर चौहान परिवार के सदस्य को होश उड़ जाएंगे। दोनों के आने से सबसे ज्यादा भवानी देवी खुश होती है। उसे लगता है कि इस तरह से वो सई और विराट को एक साथ ले पाएंगे। भवानी देवी जानती हैं कि विराट सई से बहुत प्यार करते हैं। सिर्फ सई ही है जो इस घर को खुश रख सकती हैं। भवानी सई से कहती हैं कि तुम्हें सवि और विनायक के लिए चौहान परिवार आना ही होगा। क्या तुम नहीं चाहती हो कि दोनों बच्चों को पिता के प्यार मिले। अपने दोनों बच्चों के लिए सई चौहान परिवार वापस लौटने का फैसला करती हैं। सई के इस फैसले से विराट भी बहुत खुश होता है। वो इस बात से खुश है कि सई एक नई शुरुआत करना चाहती हैं।

End of Feed