Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 17th February, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। एक तरफ विनायक की वजह से सई और विराट का रिश्ता ठीक हो रहा है। दूसरी तरफ पाखी और विराट के रिश्ते में दरार आ रही हैं। दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा होता है। पाखी विराट से कहती हैं कि तुम्हें मुंबई जाने का ऑफर एक्सेप्ट कर लेना चाहिए। लेकिन विराट मना कर देता है। वो कहता है कि मैं सई की वजह से अपने बेटे को पूरे परिवार से दूर नहीं कर सकता हूं। हम लोग नागपुर में ही रहेंगे। इसी के साथ वो पाखी से कहता है कि तुम सई की वजह से अपने बेटे की मेंटल हेल्थ से खिलवाड़ कर रही हूं। हर चीज में सई को लाना बंद करो।
विराट विनायक से वादा करता है कि वो घर में सई का नाम नहीं लेगा। लेकिन वो सई को बहुत ज्यादा मिस करता है। इस दौरान सई विराट को कॉल करती हैं। विराट सई से बात कर खुश होता है। दोनों फोन पर एक -दूसरे से बात करके काफी खुश होते हैं। तभी पाखी आ जाती है और वो इस बात से बेहद खुश होती है कि विराट ने विनायक से वादा किया है कि सई इस घर में नहीं आएगी। विराट बीमार हो जाता है, जिसकी वजह से सई उसे चेक करने आती है। सई विराट की देखभाल करती हैं। इस बात से विराट काफी खुश होता है कि सई उसके पास है।
भवानी देवी करेगी सई और विराट को एक
भवानी देवी घर के माहौल को ठीक करने की फैसला करती हैं। वो चाहती हैं कि सई और सवि भी चौहान परिवार में आकर रहें। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे की भवानी देवी पाखी को कंट्रोल करने की कोशिश करेगी। वो विराट और सई को पास लाने के लिए तमाम कोशिश करेंगी।
