टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 17 january, 2023 Full Episode: विराट-सई के बीच दूरियां हुई कम, करिश्मा लेगी चौहाण परिवार में दोबारा एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 17, 2023, 04:03 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 17 january, 2023 Full Episode: गुम है किसी के प्यार में शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर चल रहा है। सई और विराट हर हालत में करिश्मा और मोहित की मदद करना चाहते हैं। इसी के साथ सई विराट से अपने बेटे वीणू की पुण्य तिथि पर शामिल होने के लिए कहती है।

Image

Ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 17 january, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi ke pyaar mein) मजेदार ट्रैक आने वाला है। आज के एपिसोड की शुरुआत सई और विराट के साथ होगी। दोनों करिश्मा और मोहित के रिश्ते में चल रही परेशानी को दूर करने का फैसला करते हैं। करिश्मा को लगता है कि मोहित उसे कभी माफ नहीं करेगा, जिसकी वजह से वो काफी दुखी हो जाती है। सई करिश्मा के मूड को ठीक करने के लिए तमाम कोशिश करती हैं। वो इस दौरान विराट के साथ मिलकर क्रॉफ्ट का भी काम करती हैं। विनायक और सवि दोनों एक- दूसरे की कला की तारीफ करते हैं। विनायक को पता चलता है कि करिश्मा सई के साथ रह रही हैं। ये बात भवानी, सोनाली और ओमकार को पता चलता है कि करिश्मा सई के साथ है।

भवानी करिश्मा पर लगाती है इल्जाम

भवानी कहती हैं कि सई करिश्मा और मोहित की शादी को खराब करना चाहती हैं। करिश्मा इसके बाद घर में नहीं रह सकती हैं। सई को जगप्रताप से पता चलेगा कि विराट ने सभी से वीणू के बारे में कुछ भी कहने से मना किया है। सई विराट से जानना चाहती है कि उसने ऐसा करने के लिए क्यों कहा है। जबकि वो जानता है कि मैं अपने बेटे के बारे में जानने के लिए बेताब हूं। इधर सई और विराट करिशमा और मोहित से अपनी लड़ाई सुलझाने के लिए कहते हैं।

वहीं, विराट और सई के बीच में विनायक की पुण्यतिथि पूजा को लेकर बहस होती है। वो विराट से पूछती है कि तुम विनायक के लिए क्यों नहीं पूजा करना चाहते हो। वो कहती हैं कि तुम्हें सबको सच्चाई बतानी होगी विराट। मोहित अपनी और करिश्मा की गलतफहमी को दूर करके चौहाण निवास लेकर जाता है। करिश्मा को देखकर भवानी देवी काफी गुस्सा हो जाती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article