Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Latest Spoiler: शुरू हुआ विराट-सई का पुराना लव ट्रैक, दोनों को करीबी देख पाखी का फूटा गुस्सा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 4, 2022, 02:03 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler Alert episode 04 December: नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। मेकर्स एक बार फिर पुराने ट्रैक को वापस लेकर आ रहे हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin Spoiler Alert episode 04 December: स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin) पाखी और विराट की जिंदगी में उथल -पुथल मची हुई है। पाखी को विराट पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। विराट की बढ़ती सई से नजदीकियां देखकर उसे जलन हो रही है। उसे लगता है वो अपनी पहली पत्नी सई के पास दोबारा चला जाएगा। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए पुराने ट्रैक को वापस ला रहे हैं। विनायक और सवि प्लान बनाते हैं कि प्रोजेक्ट के बहाने विराट और सई की दोस्ती कराएगा।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Meiin (credit pic: instagram)

पाखी दोनों बच्चों का प्लान समझ जाती है और उसे खराब करने की पुरी कोशिश करती है। हालांकि उसे यहां भी नाकामयाबी ही मिलती है। घर पहुंचने पर मौसी ने पानी- पुरी बनाया था। इस दौरान बच्चे विराट और सई को गोलगप्पे खाने का चैलेंज देते हैं।

End of Feed