बिल्ली को फेंकने पर Gaurav Khanna की पत्नी Akanksha Chamola ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा 'वीडियो स्क्रीपटेड था'...

Akanksha Chamola on Viral Kitty Video: टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर बिल्ली के संग वीडियो पोस्ट किया था। ऐसे में लोगो ने एक्ट्रेस को बिल्ली फेंक देने पर खूब ट्रोल किया जिसपर अब खुद आकांक्षा नत ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Akanksha Chamola on Viral Kitty Video: अनुपमा सीरियल में अनुज का किरदार निभा रहे गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की थी जिसमें वह एक बिल्ली के साथ मस्ती कर रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने बिल्ली के तंग करने पर नीचे फेंक दिया जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर लोगों ने लताड़ लगाना शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि यह बहुत घिनौना है कि कोई मासूम आवाज़हीन आत्मा के साथ ऐसा कैसे कर सकता है, सिर्फ़ ध्यान आकर्षित करने के लिए, दावा करते हुए। ऐसे में अब सभी को खुद आकांक्षा ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Akanksha Chamola on Viral Kitty Video

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने कहा कि वह वीडियो एक स्क्रिप्टेड था और यह सिर्फ एक मनोरंजक उद्देश्य के लिए था। मुझे नहीं पता कि यह कंट्रोवर्सी क्यूँ बनाई जा रही है? इसके अलावा, बिल्ली नीचे नहीं गिरी। बिल्लियाँ सामान्य रूप से नहीं गिरती हैं। वे बहुत सक्रिय हैं। मेरा बिल्ली भी अलमारी से नीचे कूद गई। हालांकि मैंने वीडियो पोस्ट करने के तुरंत बाद टिप्पणियाँ पढ़ना शुरू कर दिया। लोगों ने मुझसे कहा कि जानवरों के साथ दुर्व्यवहार अपने चरम पर है और कुछ लोग इसे गलत तरीके से ले सकते हैं।

End of Feed