टीवी मसाला

Celebrity MasterChef में जीत के बाद स्टार प्लस पर धाकड़ वापसी करेंगे Gaurav Khanna, इस शो में आएंगे नजर!

Gaurav Khanna Ready To Make Comeback On Star Plus After Celebrity MasterChef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में जीत दर्ज की है। वहीं अब एक फोटो से ये अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि गौरव खन्ना स्टार प्लस पर फिर से वापसी कर सकते हैं।

Image

स्टार प्लस पर वापसी करेंगे गौरव खन्ना

Gaurav Khanna Ready To Make Comeback On Star Plus After Celebrity MasterChef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया बनकर असीम लोकप्रियता हासिल की। वहीं हाल ही में गौरव खन्ना ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी कुकिंग से सबको इंप्रेस करते हुए जीत का परचम लहराया है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के खत्म होने के बाद गौरव खन्ना घर पर बैठने के लिए जरा भी तैयार नहीं हैं। उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि जल्द ही वह स्टार प्लस पर फिर से वापसी कर सकते हैं। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को दोबारा से स्टार प्लस पर देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

दरअसल, स्टार प्लस के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' और 'इस इश्क का रब राखा' का होली महासंगम एपिसोड टीवी पर दस्तक देगा। लेकिन इस महासंगम में 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' और 'उड़ने की आशा' के स्टार्स की भी झलक देखने को मिलेगी। होली महासंगम से जुड़ी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वैभवी हंकारे, श्रीतमा मित्रा, सोनाक्षी बत्रा और कंवर ढिल्लों के साथ-साथ गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भी नजर आए। इस फोटो को देख अटकलें लगने लगीं कि गौरव खन्ना भी होली महासंगम एपिसोड का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक गौरव खन्ना ने चुप्पी नहीं तोड़ी है।

बता दें कि 'अनुपमा' में अभी भी कहीं न कहीं अनुज कपाड़िया के तौर पर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की झलकियां दिखाई जाती हैं, जिसे लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की थी। गौरव खन्ना ने फैंस का आरोप था की राजन शाही टीआरपी बटोरने के लिए बार-बार एक्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि गौरव खन्ना को शो छोड़े हुए महीनों बीत गए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article