नन्हे-नन्हे कदमों से आगे बढ़ रहा Gauahar Khan का बेटा, माता-पिता का हाथ पकड़ सीख रहा है चलना

Gauahar Khan son tries to walk: बिग बॉस 7 फेम गौहर खान के पति ज़ैद दरबार ने अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह चलने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल का बेटा माता-पिता का हाथ पकड़ चलने की कोशिश कर रहा है। आइए पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Gauahar Khan son tries to walk: बिग बॉस 7 फेम गौहर खान टीवी की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। अभी हाल ही में गौहर खान और उनके पति जैद दरबार हाल ही में तंजानिया में छुट्टियाँ मनाते नजर आए थे। इस दंपति ने वहाँ पर सफारी का आनंद लिया और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपनी यात्रा के यादगार पलों को फैंस के साथ साझा भी किया था। इस ट्रिप पर यह जोड़ा अपने नन्हे मुन्ने जेहान को भी लेकर गए थे। अब वही से अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कपल का बेटा माता-पिता का हाथ पकड़ चलने की कोशिश कर रहा है। आइए पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Gauahar Khan son tries to walk

अपने इंस्टाग्राम पर जैद दरबार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी पत्नी गौहर खान और उनके बेटे ज़ेहान की तस्वीरें हैं। उन्होंने अपने बेटे का एक हाथ पकड़ा हुआ है, जबकि अभिनेत्री ने दूसरे हाथ को पकड़कर ज़ेहान को सहारा दिया। जैसे ही उसने चलने और कदम बढ़ाने की कोशिश की, दंपति बहुत खुश हुए। वे अपनी खुशी को रोक नहीं पाए और बताया कि जीवन में कितनी छोटी-छोटी चीजें मायने रखती हैं। वीडियो शेयर करते हुए जैद ने कैप्शन में लिखा, "मेरी दुनिया, छोटी-छोटी चीजें, छोटे-छोटे पल, वे छोटे नहीं हैं..." इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गौहर खान ने लिखा, "अल्लाहुम्मा बारिक लहू। मेरा दिल!"

End of Feed