प्रेग्नेंसी में Gauahar Khan ने पेंसिल हील्स पहनकर किया रैंप वॉक, भड़के यूजर्स ने लगा दी जमकर क्लास

गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके फैंस की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। जल्द ही एक्ट्रेस के घर नया मेहमान आने वाले है। इसी बीच गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पेंसिल हील्स पहनकर रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही है।

गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके फैंस की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। जल्द ही एक्ट्रेस दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। गौहर खान ने 10 अप्रैल को घोषणा की कि वह और जैद दरबार दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इसी बीच गौहर खान ने रविवार को एक फैशन शो में रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो देखने के बाद फैंस गौहर खान की कल्सा लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्यों।

Gauahar Khan

Gauahar Khan

41 साल की गौहर खान अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। रैंप वॉक के समय एक्ट्रेस प्राउडली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक हरे रंग की फ्यूजन पैंट-साड़ी कढ़ाई वाली कैरी की है। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने मिनिमलिस्टिक ज्वैलरी और मेकअप किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने एक हाई पेंसिल हील्स भी कैरी की है। वही एक्ट्रेस की बड़ी हील को देखकर कुछ यूजर्स जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक ने लिखा, 'अरे प्रेग्नेंट हैं तो हील क्यों पहनी है?'

End of Feed