हमास सपोर्टर कहने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- दुनिया जंग नहीं अमन और शांति चाहती है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 9, 2023, 01:51 PM IST

Gauahar Khan On Israel- Philistine Conflict: गौहर खान अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हमास द्वारा किए गए अटैक पर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में अमन और शांती की बात की है। एक्ट्रेस के ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें हमास सपोर्टर बता दिया। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Gauahar Khan On Israel- Philistine Conflict: एक्ट्रेस गौहर खान अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों के बाद इजरायाल और फिलीस्तीन के बीच जंग छिड़ चुकी हैं। इस जंग को लेकर स्वरा भास्कर से लेकर गौहर खान तक ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

gauahar khan

Gauahar Khan (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, हत्या करना गलत है। किसी भी तरह की हत्या गलत है। दुनिया को शांति चाहिए। इस चीज को शुरुआत में ही रोक देना चाहिए। युद्ध में कुछ भी गलत और सही नहीं होता है। सब गलत है इसीलिए सभी देशों को मानवता के लिए आगे आना चाहिए। सभी का जीवन मायने रखते हैं। मैं इससे ज्यादा स्पष्ट तरीके से नहीं बोल सकती हूं। जियो और जीने दो।

End of Feed