टीवी मसाला

Anupamaa Twist: समर की मौत के बाद शो में होगी नए किरदार की एंट्री, बदलकर रख देगा अनुज-अनुपमा की जिंदगी

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। शो में समर की मौत हो चुकी है।। लेकिन जल्द ही अनुज और अनुपमा की जिंदगी को बदलने के लिए एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है।

Image

'अनुपमा' में आएगा महाट्विस्ट

Anupamaa Major Twist: टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। हालांकि इन दिनों 'अनुपमा' (Anupamaa) में समर की मौत के कारण फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने ऐसे में मेकर्स की क्लास लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन जल्द ही 'अनुपमा' में नए किरदार की एंट्री होने वाली है जो अनुपमा के साथ-साथ अनुज की जिंदगी को भी बदलकर रख देगी।

'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लग रही थीं कि समर की मौत के बाद अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे। इन सबके बीच खबर आ रही है कि अनुपमा अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए उसके कातिलों के खिलाफ लड़ेगी। वह सोनू के खिलाफ केस फाइल करेगी और उसे सजा दिलाने के लिए एक वकील का भी सहारा लेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोई नया एक्टर वकील का रोल अदा करेगा, जो आगे चलकर अनुपमा और उसके बेटे को इंसाफ दिलाएगा।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। वकील का रोल अदा करने के लिए अभी तक किसी कलाकार का नाम सामे नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि इस नई एंट्री से अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अनुज-अनुपमा को अलग करने के लिए वनराज चलेगा चाल

'अनुपमा' (Anupamaa) के करंट ट्रैक को देखकर यह भी कयास लग रहे हैं कि वनराज और बा अनुपमा को अनुज से अलग होने के लिए मजबूर करेंगे। लेकिन कहीं न कहीं अनुपमा उनके इरादों को भांप लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article