Gauahar Khan Celebrates 41st Birthday With Zaid Darbar: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीता है। गौहर खान का बीते दिन 41वां जन्मदिन था, जिसपर फैंस से लेकर सितारों तक ने गौहर खान को ढेर सारी बधाइयां दीं। गौहर खान अपने जन्मदिन पर स्विट्जरलैंड में मौजूद थीं, लेकिन अपना जन्मदिन एक्ट्रेस ने अपने ही देश में भी सेलिब्रेट किया। गौहर खान (Gauahar Khan) के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस चॉकलेट केक काटती नजर आईं। उन्होंने केक काटकर सबसे पहले पति जैद दरबार को खिलाया। गौहर खान के इस वीडियो को देख फैंस भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
'बिग बॉस 7' की विजेता रह चुकीं गौहर खान (Gauahar Khan) को जन्मदिन पर सबसे ढेर सारी शुभकामनाएं मिली थीं। वहीं रात में गौहर खान ने अपने देश में जन्मदिन मनाया। वह बर्थडे के खास मौके पर व्हाइट आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक काबिल-ए-तारीफ था। खास बात तो यह है कि केक काटने के बाद उन्होंने पैपराजियों से भी केक के लिए पूछा। हालांकि सबके कहने पर गौहर खान ने पहला बाइट अपने पति जैद दरबार को खिलाया। गौहर खान ने खुद पैपराजियों से मजाक में कहा, "मैं सुबह से चॉकलेट ही खा रही हूं।"
स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रही थीं गौहर खान
बता दें कि गौहर खान (Gauahar Khan) स्विट्जरलैंड में रहकर छुट्टियां मना रही थीं। वह अपने पति और बेटे के साथ स्विट्जरलैंड गई थीं, जहां उन्होंने शाहरुख खान और काजोल के गाने को भी रिक्रिएट किया। गौहर खान ने स्विट्जरलैंड से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
