टीवी मसाला

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी की दीवानी हुई फराह खान, जल्द बना सकती हैं कहानी पर फिल्म

Farah Khan Loved Gaurav Khanna-Akanksha Chamola love Story: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का खिताब अपने नाम किया। इस बीच सेट पर एक ऐसी चीज हुई जिसे देख हर कोई हैरान था। दरअसल फराह खान गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी से काफी इंप्रेस हुई और इस पर फिल्म बनाने की सोच रही हैं।

Image

Farah Khan Loved Gaurav Khanna-Akanksha Chamola love Story

Farah Khan Loved Gaurav Khanna-Akanksha Chamola love Story: टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। इन दिनों एक्टर शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी कुकिंग स्किल्स से सभी का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 1 का खिताब किसी और ने नहीं बल्कि गौरव खन्ना ने जीता। इस बीच एक एपिसोड के दौरान हिना और फराह खान ने गौरव खन्ना की लव स्टोरी जानना चाह। जब दर्शकों और फराह खान को लव स्टोरी के बारें में पता चला तो वो काफी इंप्रेस हुईं और एक बड़ी बात तक कह डाली।

सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के मंच पर गौरव खन्ना ने बताया कि पत्नी आकांक्षा चमोला को वो एक ऑडिशन के दौरान मिले थे। पहली ही नजर में गौरव को आकांक्षा से प्यार हो गया था। पहली मुलाकात में आकांक्षा को पता नहीं था कि वो गौरव खन्ना से बात कर रही हैं। खुद एक्टर ने भी अपना नाम पत्नी को गौरव नहीं राकेश बताया था। एक दफा आकांक्षा ऑडिशन देने जा रही थी तभी रास्ते में गौरव खन्ना ने उनकी लिफ्ट दी। जब ऑडिशन वाली जगह पर दोनों पहुंचे गौरव ने आकांक्षा को उनका नाम गूगल पर सर्च करने को कहा।

इस दौरान शो की होस्ट फराह खान (Farah Khan) गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला की प्रेम कहानी को ध्यान से सुन रही थी। फराह ने बताया कि वह अपनी अगली फिल्म में उनकी प्रेम कहानी का इस्तेमाल जरूर करेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि फराह इस प्रेम कहानी का उपयोग कैसे करेंगी। बता दें साल 2016 में गौरव और आकांक्षा ने धूम धाम से शादी की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article