टीवी मसाला

प्यार का खुमार उतरते ही अविनाश सचदेवा ने झाड़ा फलक नाज से पल्ला, बोले- मुझसे नहीं होगा...

Falaq Naaz on Relationship With Avinash Sachdeva: टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने और अविनाश सचदेवा कर रहे रिश्ते को लेकर खुलासा किया। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) में बना बॉन्ड खुद अविनाश मिश्रा ने फलक नाज से तोड़ा लेकिन क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Falaq Naaz on Relationship With Avinash Sachdeva

Falaq Naaz on Relationship With Avinash Sachdeva: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में फलक नाज और अविनाश सचदेवा के बीच की नजदीकियां हर किसी ने देखी। घर में दोनों का एक मजबूत बॉन्ड तक बन गया था। ऐसे में खबरें उड़ने लगी थी कि दोनों शो के बाद एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई दफा अविनाश और फलक को साथ में देखा गया था। अब शो खत्म होने के कई सालों बाद फलक ने अपने और अविनाश के रिश्ते का सच बताया। साथ ही ये भी खुलासा किया कि इस रिश्ते को खत्म करने वाले अविनाश ही थे।

फलक नाज (Falaq Naaz) बताती हैं 'अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdeva) ने बोला था शायद मुझसे ये सब नहीं होगा। उनकी मम्मी की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद वो एक अलग ही जोन में चले गए थे। उन्होंने मुझे खुद बोला मुंह के सामने कि मुझ से नहीं संभाला जाएगा ये रिश्ता। ब्रेक लेते हैं। जो मुझे आज तक समझ नहीं आया की कैसा और किस चीज का ब्रेक? इस पूरे तमाशे के बाद उन्होंने मेरा कॉल भी उठाना बंद कर दिया।' फलक की बातों से साफ हो गया है कि अविनाश ने ही उनके साथ ब्रेकअप किया था।

फलक के इस खुलासे को सुन हर कोई सन्न रह गया। ये पहली बार नहीं अविनाश पर रुबिना दिलैक और पलक पुरस्वानी को धोखा देने का आरोप लग चुका है। पलक ने खुलासा किया था की सगाई होने के बाद अविनाश ने उन्हे धोखा दिया था। बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश और फलक ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस सीजन में विनर के रूप में एल्विश यादव उभरे थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article