फहमान खान (Fahmaan Khan) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। दोनों ने साथ में इमली शो में काम किया था। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फहमान और सुंबुल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों की दोस्ती टूट गई है। फहमान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। फहमान ने अपने और सुंबुल के झगड़े पर बात करते हुए कहा कि हम दोनों के बीच में कुछ भी सुलह करने जैसा नहीं है। अक्सर दो दोस्तों के बीच छोटे- मोटे झगड़े हो जाते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि दोस्ती खत्म हो जाएगी।
हम दोनों ही ऐसे नहीं है। सुंबुल और मेरे बीच में सब कुछ ठीक है। अगर कोई बात दो दोस्तों के बीच होती है तो वो हम दोनों मिलकर सुलझा सकते हैं। हालांकि मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि हमारे बीच सब कुछ ठीक है।
क्या सुंबुल से टूट गई फहमान की दोस्ती
फहमान अपनी दोस्त सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 16 में भी पहुंचे थे। इसके अलावा फहमान ने अपने पठान लुक का किस्सा भी सुनाया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने सेट पर किसी लुक के लिए विग लगाया था और उस पर टोपी लगाई थी। उनके इस लुक को फैंस ने पठान लुक नाम दिया था। एक्टर इन दिनों धर्मपत्नी शो में नजर आ रहे हैं। उनका ये शो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मपत्नी में सुंबुल तौकीर खान की एंट्री होने वाली है। इस बात को जानने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। सुंबुल की तरफ से इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है। सुंबुल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं।
