Fahmaan Khan और Debattama Saha नए शो के साथ TV पर मारेंगे एंट्री, खत्म करेंगे इस टॉप सीरियल का किस्सा!

Fahmaan Khan And Debattama Saha To Make Comeback On TV: टीवी के चर्चित एक्टर फहमान खान छोटे पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। फहमान खान को लेकर खबर है कि वह देबत्तमा साहा के साथ नए शो में नजर आएंगे। उनका नया शो कलर्स से 'उडारियां' का किस्सा खत्म कर सकता है।

Fahmaan Khan And Debattama Saha To Make Comeback On TV: टीवी के चर्चित एक्टर फहमान खान ने 'इमली' के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है। फहमान खान का अंदाज और उनका किरदार लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। फहमान खान को आखिरी बार 'धर्मपत्नी' सीरियल में देखा गया है। लेकिन कुछ ही महीनों बाद ये शो बंद हो गया। वहीं अब खबर आ रही है कि फहमान खान (Fahmaan Khan) टीवी की चर्चित एक्ट्रेस देबत्तमा साहा के साथ नए शो में नजर आएंगे, जिसे टाइटल भी मिल चुका है। इतना ही नहीं, फहमान और देबत्तमा का ये शो टीवी के एक टॉप शो का किस्सा भी खत्म कर सकता है।

End of Feed