टीवी मसाला

Exclusive: YRKKH से रातों-रात रिप्लेस होने पर Shivam Khajuria ने दिया रिएक्शन, बोले- मुझे पता था...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shivam Khajuria Breaks Silence On Replacement: टीवी के चर्चित एक्टर शिवम खजुरिया ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोहित का किरदार निभाया था। लेकिन कुछ महीनों बाद ही उनका किरदार हटा दिया गया था। शो में अब रोहित की वापसी तो हो रही है, लेकिन शिवम खजुरिया को रिप्लेस कर दिया गया है।

Image

YRKKH से रातों-रात रिप्लेस किये जाने पर बोले शिवम खजुरिया

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shivam Khajuria Breaks Silence On Replacement: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में रहता है, साथ ही दर्शकों का जमकर मनोरंजन भी करता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही रोहित की एंट्री होने वाली है। यूं तो रोहित का किरदार शिवम खजुरिया ने अदा किया था। लेकिन अब उन्हें रिप्लेस करके रोमित राज को रोहित का रोल दिया गया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से यूं अचानक रिप्लेस किये जाने पर अब शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) का रिएक्शन आया है।

शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से अचानक रिप्लेस किये जाने पर चुप्पी तोड़ी है। शिवम खजुरिया ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे पता था इस बारे में। रोहित जो है उसकी री-एंट्री हो चुकी है शो में, और जो नए एक्टर हैं वो उसे प्ले कर रहे हैं। तो हमारी इस बारे में बात हुई थी। जहां तक मेरी बात कहें तो मैं कुछ अच्छे के साथ वापस आने वाला हूं। मैं लाइन में लगा हुआ हूं। प्रोडक्शन हाउस से मेरी इस बारे में चर्चा हुई थी। मैं अपना अगला प्रोजेक्ट जल्द ही सबके सामने लाऊंगा। मैं बस उम्मीद करता हूं कि लोग नए एक्टर को भी उतना ही प्यार दें, जितना उन्होंने मुझे दिया था। मैं आप सभी को जल्द ही अच्छी खबर दूंगा।"

बता दें कि शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria) ने ये भी कहा कि उन्हें अपने किरदार रोहित की याद आएगी। उन्होंने इस बारे में कहा, "राजन सर ने मेरे लिए कुछ अच्छी चीजें तय की हैं। मैं अपने किरदार को बहुत याद करने वाला हूं।" बता दें कि रोमित राज ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। वह पहले भी राजन शाही के शो 'बातें कुछ अनकही सी' में गर्विता साधवानी के साथ नजर आ चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article