Exclusive: YRKKH की कास्टिंग के वक्त गर्विता साधवानी को हुआ था राजन शाही पर शक, झूठ बोलकर लिया था ऑडिशन

Exclusive Garvita Sadhwani Reveals Rajan Shahi Hides About Casting IN YRKKH: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा मजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में रूही बनीं गर्विता साधवानी ने बताया है कि ऑडिशन के दौरान शो के बारे में नहीं पता था।

Exclusive Garvita Sadhwani Reveals Rajan Shahi Hides About Casting IN YRKKH: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसके कारण ये टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। शो में चौथी जनरेशन चल रही है। लेकिन इसमें अरमान और रूही का किरदार अदा कर चुके शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को राजन शाही ने रातों-रात रिप्लेस कर दिया और नई स्टार कास्ट भी ले आए। इस बात पर अब गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि राजन शाही ने 'रूही' के रोल के लिए उनका मोक शूट लिया, लेकिन उन्हें इस बारे में नहीं बताया था।

गर्विता साधवानी को मॉक शूट के दौरान हुआ था शक

End of Feed