Ankita Lokhande Vicky Jain UNTOLD love story: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक हैं। फैंस इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी से पहले तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कपल ने 14 दिसंबर 2021 को गैंड वेडिंग की थी अब जल्द ही कपल को शादी के चार साल पूरे होने वाले हैं। वहीं इस वैलेंटाइन डे पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने टेली टॉक इंडिया से खास बात चीत की। इस दौरान कपल ने अपने कई किस्से भी सुनाए।
Ankita Lokhande Vicky Jain UNTOLD love story
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया कि शादी से पहले विक्की जैन अंकिता और उनके परिवार से मिलने मुंबई आया करते थे। अंकिता लोखंडे ने बताया कि एक बार उन दोनों को उनके पापा ने पकड़ लिया था। एक्ट्रेस ने कहा-" हम पार्टी से आए हुए थे विक्की मेरे घर में थे। मेरे पापा को पता नहीं था। पापा आए दरवाजा खोले विक्की को दखे और चले गए। विक्की उस दौरान सोने की एक्टिंग करने लगे थे। फिर बाद में मुझे बताए थे।" वहीं विक्की ने कहा उस दौरान वहां किसी का होना ही सवाल करने वाला था। मैं छुपू या ना छूपू पापा ने अचानक से पकड़ लिया था। मुझे वहां नहीं होना था। अंकिता लोखंडे को पता ही चला था। वो सो रही थी। पापा शर्मिंदा होकर वहां से चले गए थे।
दोबारा शादी करेंगे कपल
इंटरव्यू के दौरान विक्की ने बताया कि हमेशा अंकिता लोखंडे उनसे बोलती हैं कि, उन्हें फिर से शादी करनी है। उन्हें फिर से वो दिन चाहिए। वहीं विक्की ने कहा एक बार ऐसा होगा। अंकिता लोखंडे ने बताया कि शादी के 5 साल बाद हम दोबारा शादी करेंगे।
