Exclusive Shweta Tiwari On Not Doing More Shows Now: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों-करोड़ों दिलों को जीता है। 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर श्वेता तिवारी आज भी फैंस के दिलों में बसती हैं। इसके बाद भी श्वेता तिवारी ने कई टीवी शोज किये, जो छोटे पर्दे पर हिट भी साबित हुए। आखिरी बार उन्हें जीटीवी के 'अपराजिता' में देखा गया था, जो कुछ ही महीनों में बंद हो गया था। लेकिन इसके बाद से श्वेता तिवारी ने अभी तक कोई शो नहीं किया। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने इस बात कारण भी साझा किया।
यह भी पढ़ें: Exclusive: करण पटेल के सोशल मीडिया पर काम मांगने पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'कोई भी आजकल एक्टर बनने...'
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने टेली टॉक इंडिया को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह 30 दिनों तक लगातार काम नहीं कर सकती हैं। वह अब अपने परिवार और बच्चों को वक्त देना चाहती हैं। श्वेता तिवारी ने इस सिलसिले में कहा, "मेरे बच्चे हैं, जिनका ख्याल मुझे रखना होता है। मुझे अभी बच्चों को वक्त देना है। मैं पूरे 30 दिन काम नहीं कर सकती। पहले मेरी मां मेरे बच्चों का ख्याल रखती थीं और घर संभालती थीं। पर अब वो भी बूढ़ी हो चुकी हैं। अभी उनको भी मेरे सहारे की जरूरत है।"
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बताया कि वह अब केवल 10 से 20 दिन तक ही महीने में काम कर सकती हैं। उन्हें बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए वीकेंड पर ऑफ चाहिए होता है। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, "मैं अभी तक लगातार काम कर रही थी, लेकिन अब मेरे परिवार और मेरे बच्चों को मेरी जरूरत है।" बता दें कि श्वेता तिवारी ने कई रियलिटी शोज और वेब शो में भी हाथ आजमाया है।
