Exclusive Sheezan Khan Reveals Being Approached For Bigg Boss OTT 3: टीवी के चर्चित एक्टर शीजान खान ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। शीजान खान इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। शीजान खान को आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 13' में देखा गया था, जहां उन्होंने दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर को लेकर ये भी खबर आई थी कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बाद में कहा गया कि वह 'बिग बॉस 18' में कदम रखेंगे। लेकिन इस मामले पर अब खुद शीजान खान (Sheezan Khan) ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अरमान और कृतिका की हरकतें बताते हुए रो पड़ीं पायल मलिक, शो में निकाला दिल का गुबार
शीजान खान (Sheezan Khan) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी' का ऑफर मिला था। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा नाम 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए सामने आया था, लेकिन पता नहीं क्या हुआ उसके बाद। बीते साल भी मेकर्स ने मुझे अप्रोच किया था, लेकिन मैंने ही इसका हिस्सा बनने से मना कर दिया। क्योंकि उस वक्त मैं 'बिग बॉस' जैसा शो करने की स्थिति में बिल्कुल नहीं था। लेकिन अब मैं सब चीजों के लिए तैयार हूं। मैंने किसी के लिए भी ना नहीं कहा है। अब जो होना है, वो ऊपर वाले के हाथ में है। जब भी होना होगा, होकर रहेगा।" बता दें कि बीते साल यानी बिग बॉस ओटीटी 2 में शीजान खान की बहन शफक नाज भी हिस्सा बनी थीं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' में इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं शीजान खान
शीजान खान (Sheezan Khan) से सवाल किया गया कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में किसे सपोर्ट कर रहे हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मैंने अभी तक शो देखा नहीं है। लेकिन मैं नेजी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं चाहता हूं कि वो शो जीतें।"
