टीवी मसाला

Exclusive: Rajeev Khandelwal और Aamna Sharif की प्रेम कहानी का हुआ खुलासा, Gurpreet Singh ने खोले राज

Gurpreet Singh on Rajeev Khandelwal-Aamna Sharif Love Story: सीरियल कहीं तो होगा में नजर आ चुके टीवी एक्टर गुरप्रीत सिंह ने हाल ही में टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने राजीव खंडेलवाल और आमना शरीफ की लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया।

Image

Gurpreet Singh on Rajeev Khandelwal-Aamna Sharif Love Story

Gurpreet Singh on Rajeev Khandelwal-Aamna Sharif Love Story: टीवी की दुनिया में कलाकारों की लिंकअप खबरें मानो उड़ती रहती हैं ऐसे में हर कोई उनके गुमनाम रिश्ते के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहती है। ऐसे में सीरियल कहीं तो होगा को आज के समय कोई नहीं भूल सकता है, कहानी में राजीव खंडेलवाल और आमना शरीफ की जोड़ी सभी को खूब पसंद आई थी। लेकिन उस समय खबर आई थी की यह ऑनस्क्रीन कपल असल में डेट कर रहे है। ऐसे में अब इस सीरियल में नजर आ चुके गुरप्रीत सिंह ने सच्चाई बताई है इन खबरों की।

गुरप्रीत सिंह (Gurpreet Singh) ने कहा की 'दरअसल यह उनकी पर्सनल लाइफ है, उड़ते-उड़ते सुना है पर किसी ने सीधे काभी किसी ने नहीं बोला की दोनों के बीच कुछ चल रहा है। पर हल्का हल्का मुझे अंदाजा है की दोनों का साथ में एक अच्छा रिश्ता था। आगे जब उनसे पूछा गया की राजीव का शो छोड़ने का कारण क्या आमना थी, जिसपर एक्टर ने जवाब दिया की अगर ऐसा होता तो पता चल जाता। एक्टर ने आमना को लेकर भी तारीफ की वह काफी अच्छी है और अपने काम से काम रखती हैं।

बात दें की यह सीरियल साल साल 2003 में शुरू हुआ था, जिसकी कहानी पांच बहनें एक साथ शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं। ऐसे में कहानी में चीजें तब बदल जाती हैं जब सबसे बड़ी बहन कशिश को सुजल नामक एक अमीर उद्योगपति से प्यार हो जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article